फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बस हादसे में अनाथ हुईं चार बहनों से मिले डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर तहसील के ग्राम अलीपुर में बीते दिनों हुए बस हादसे में माता-पिता और बड़े भाई की मौत के बाद अनाथ हुई चार बहनों से शनिवार को जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मुलाकात की। डीएम ने चारों बहनों को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। परिवार में अब चार बेटियां ही शेष हैं, जिनमें बड़ी बेटी शिवांगी गुप्ता बालिग है और तीन नाबालिग हैं। डीएम ने चारों बहनों के लिए आवास के लिए 230 वर्ग मीटर भूमि का आवासीय पट्टा प्रमाण पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5-5 लाख की दो आर्थिक सहायता की कार्रवाई पूरी की। चक्रवात में मकान गिरने से हुई क्षति के लिए 1.20 लाख की सहायता स्वीकृत की। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत नाबालिग बहनों को शिक्षा के लिए 2500 रुपये प्रतिमाह की सहायता का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। बहनों की शिकायत पर मौके पर अधिकारी को बुलाकर घर में विद्युत कनेक्शन कराकर आपूर्ति बहाल कराई। कहा कि जनता दर्शन के दौरान पीड़ित परिवार को कलेक्ट्रेट बुलाकर सभी पात्र योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें