फसलों की सिंचाई के लिए 238 नलकूपों की नाली का निर्माण कराने के लिए
कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। नहरों की सिल्ट सफाई का भी निर्देश दिया
गया है।
विकास भवन सभाकक्ष में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं
को सुना। जर्जर तार व ट्रांसफार्मर समय से नहीं बदलने की शिकायत मिलने पर
डीएम ने एसडीओ व अवर अभियंता के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित करने का
निर्देश एक्सईएन विद्युत को दिया।
कहा कि आदेश का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण
नहीं किया जा रहा है। किसानों को बताया कि उनकी मांग पर 238 नलकूपों के
नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलते
ही कार्य शुरू हो जाएगा। मानइरों की सिल्ट सफाई नहीं होने की शिकायत पर
तुरंत सफाई कार्य शुरू कराने का निर्देश एक्सईएन सिंचाई को दिया। किसान
दिवस में अधिकारियों ने कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी।
केबीके के कृषि
वैज्ञानिक डॉ. एमबी सिंह व उप निदेशक कृषि राघवराम वर्मा ने नई तकनीक से
खेती की जानकारी दी। सीडीओ श्रीकांत मिश्र ने समय से किसानों की समस्याओं
को दूर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर संबधित अधिकारी व किसान मौजूद
रहे।