सुल्तानपुर। जिला स्वच्छता समिति, उत्सव भवन, डिजिटल लाइब्रेरी व ऑडिट की डीएम इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा की। इसमें ठोस व तरल कचरा निस्तारण का कार्य सही नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। जिला मिशन समन्वयक को ब्लॉक व अन्य कर्मियों का कार्य निर्धारित करने के निर्देश दिए।
समीक्षा में ऑडिट के छह प्रकरण लंबित मिले। 10,124 के सापेक्ष 3722 शौचालयों का निर्माण मिला। 441 ठोस कचरा निस्तारण इकाई संचालित और 213 निर्माणाधीन बताई गई। डीएम ने जीरो वेस्ट प्रोड्यूस गांव विकसित करने पर जोर दिया। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा में प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
दो बायोगैस प्लांट के संचालन की स्थिति की जानकारी ली। ‘मेरा तालाब, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 100 से अधिक तालाबों का जीर्णाेद्धार कर उन्हें प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त कराने के निर्देश दिए गए। 50 गांवों को जीरो वेस्ट प्रोड्यूस बनाने पर जोर दिया। कचरा एकत्र करने के संबंध में ग्रामीणों की जागरूक करने के निर्देश दिए। 139 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी संचालन की जानकारी ली। इस मौके पर डीपीआरओ अभिषेक शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।