फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएम ने बिरसिंहपुर अस्पताल में गंदगी पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। जिलाधिकारी ने मंगलवार शाम बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में औषधि भंडार कक्ष, ऑपरेशन थिएटर, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अस्पताल में फैली गंदगी, अव्यवस्था और साफ-सफाई की बदहाल स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। दवा कक्ष में भी साफ-सफाई के मानकों का पालन नहीं हो रहा था।
उन्होंने फर्श पर फैली गंदगी, मरीजों के लिए जरूरी सुविधाओं की कमी पर सीएमएस व फार्मासिस्ट को फटकार लगाई। निर्देश दिया कि प्रतिदिन अस्पताल की सफाई की निगरानी की जाए और मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की और लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें