फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्वास्थ्य योजनाओं की सुस्त प्रगति पर डीएम नाराज, ई-ऑफिस अनिवार्य

Fri, 28 Aug 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने स्वास्थ्य योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी विभागीय फाइलों को ई-ऑफिस के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। अब बिना ई-ऑफिस के कोई फाइल स्वीकार नहीं होगी।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में 1 अप्रैल से 25 अगस्त तक 11,094 प्रसव हुए। इनमें 1,676 लाभार्थियों का भुगतान अभी लंबित है। 85 फीसदी से कम भुगतान वाले क्षेत्रों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जल्द भुगतान कराने और प्रगति सुधारने के निर्देश दिए। हाई रिस्क गर्भावस्था के 5,204 मामले चिह्नित हुए पर पोर्टल पर लाइन लिस्ट अद्यतन 74 फीसदी ही है। करौंदीकला में कम प्रगति पर स्वास्थ्य अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा गया। डीएम ने हाई रिस्क गर्भवतियों को पोषण जानकारी देने और सहजन के पौधे वितरित करने की पहल की सराहना की।
एनीमिया और कुपोषण के खिलाफ जांच, उपचार और नियमित अनुवर्ती कार्रवाई पर जोर दिया गया। गर्भवती महिलाओं के लिए सात दिन में चैटबॉट तैयार करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य योजनाओं के प्रचार हेतु 10 सदस्यीय सोशल मीडिया टीम गठित होगी। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट करने के लिए भूमि चिह्नित करने हेतु टीम बनाई गई। इस टीम में सीडीओ, सीएमओ, एसडीएम सदर और प्राचार्य मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें