फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएलआरसी की बैठक, बैंकों में लंबित मिले 248 आवेदन

Thu, 13 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कलेक्ट्रेट में डीसीसी/डीएलआरसी की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की 248 पत्रावलियों विभिन्न बैंकों में लंबित मिली। जिसमें बीओबी में 128, ग्रामीण बैंक में 63 व एसबीआई में 57 मामले हैं।
विज्ञापन

एसबीआई के प्रबंधक के बैठक में उपस्थित नहीं रहने पर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने नाराजगी जताई। डीएम ने सभी बैंकों को येाजनाओं से संबंधित मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने योजनाओं की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पारा बाजार, सूरापुर, तिरहुत, कूरेभार, करौंदीकला एवं चांदा शाखा के भवन को संबंधित राजस्व गांव में स्थानांतरित करने पर चर्चा हुई। एनआरएलएम के डीसी केडी गोस्वामी, उद्योग उपायुक्त नेहा सिंह, एलडीएम समीर पात्र सहित अन्य मौजूद रहे।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें