यूपी के सुल्तानपुर के दियरा बाजार से लंभुआ को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग बरसात की वजह से फिर एक बार से धंस गया। बृहस्पतिवार रात से शुरू हुई तेज बारिश ने इंटर कॉलेज दियरा से करीब 200 मीटर पहले सड़क का हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया। शुक्रवार सुबह से ही इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया, जिससे यात्रियों और ग्रामीणों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ा।