स्टेडियम में अभ्यास करती दिव्यांशी। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आगामी पांच से 10 जनवरी के बीच होने वाले राष्ट्रीय सब जूनियर हैंडबॉल स्कूल नेशनल में प्रदेश की टीम से जिले की दिव्यांशी का चयन हुआ है। शहर से सटे चुनहा निवासी दिव्यांशी स्थानीय पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती हैं।
नवंबर में आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी प्रतियोगिता में इनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। खेल निदेशालय की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्यांशी ने प्रतिभाग किया। इनकी प्रारंभिक शिक्षा शहर के एक निजी विद्यालय से हुई। इसके बाद कक्षा छह से पीएमश्री केशकुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दाखिला लिया। वर्तमान में कक्षा नौ की छात्रा हैं।
क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर, क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्या पल्लवी सिंह, खेल प्रभारी सुमन यादव, मुनेंद्र मिश्रा, खेल प्रवक्ता राजेश कनौजिया, स्टेडियम कोच प्रवीण मिश्रा, प्रदीप यादव, राम नरेश, श्यामधर ओझा, आनंद श्रीवास्तव, आशा आदि ने बधाई दी है।