फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: नए मतदाता बनाने व छूटे लोगों के नाम किए जाएंगे शामिल

Wed, 31 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कुड़वार के धरावां में बीएलओ से जानकारी लेते मतदाता। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा की मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन अब छह जनवरी को होगा। इस बीच अनंतिम सूची तैयार की जाएगी। कुछ जिलों का काम पूरा नहीं होने पर भारत निर्वाचन आयोग ने अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशन की तिथि तीसरी बार बढ़ा दी है। अभी तक अनंतिम सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित करने के निर्देश थे।
विज्ञापन

अनंतिम सूची के प्रकाशन को लेकर मंगलवार तक निर्वाचन विभाग में तैयारियां चल रही थीं। आयोग की ओर से तिथि बढ़ाने की जानकारी मिलने पर कर्मचारियों व अधिकारियों को राहत मिल गई। बढ़ी तिथि के बीच बीएलओ नए मतदाता बनाने व छूटे लोगों का नाम शामिल करने के लिए फाॅर्म छह भराए जाएंगे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक नामावली के प्रकाशन का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। छह जनवरी को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। छह फरवरी तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। 27 फरवरी तक दावे-आपत्तियों का निस्तारण बीएलओ की ओर से किया जाएगा। छह मार्च को विधानसभा की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह में किया जाएगा दावे-आपत्तियों का निस्तारण
पंचायत की प्रकाशित अनंतिम मतदाता सूची पर मंगलवार तक बूथों पर आपत्तियां व दावे लिए गए। इसमें नाम में संशोधन, मृतकों का नाम काटने व नए मतदाता बनाने के लिए फार्म भराए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन व उपजिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने बताया कि एक सप्ताह के बीच बीएलओ की ओर से दावे-आपत्तियाें का निस्तारण किया जाएगा। छह फरवरी को पंचायत की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें