फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डायवर्जन मार्ग पानी के बहाव से कटा, जाम

Thu, 20 Aug 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करौंदीकला। इब्राहिमपुर-सूरापुर मार्ग पर बूढ़ापुर में निर्माणाधीन पुलिया के पास डायवर्जन मार्ग बुधवार दोपहर 12 बजे अचानक पानी के बहाव से कट गया। जिससे भारी वाहनों का आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित हो गया और वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर-सूरापुर सड़क मार्ग पर बूढ़ापुर में चल रहे पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान बगल से आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है, जिस पर एक बार में एक ही चार पहिया वाहन जा सकता है। यह मार्ग भी मंगलवार सुबह ट्रेलर खराब होने से उसे निकालते समय काफी क्षतिग्रस्त हो गया था।

बुधवार दोपहर में 12 बजे के करीब डायवर्जन मार्ग बीच में पानी के बहाव से कट गया। जिससे चार पहिया वाहनों का आवागमन रुक गया और यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने डायवर्जन मार्ग पर जेसीबी से मिट्टी डलवाकर मार्ग को ठीक कराया, तब यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो पाई। इस दौरान कई चालक अपने वाहनों को अन्य मार्ग से लेकर जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें