फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डायवर्जन बना सिरदर्द, तीनों हाईवे पर जाम से जूझे श्रद्धालु

Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जाम से वाहनों की लगी कतार।
विज्ञापन
भदैंया/कूरेभार (सुल्तानपुर)। रामवन गमन मार्ग से होते हुए अयोध्या जा रहे श्रद्धालु ट्रैफिक की कड़ी परीक्षा से गुजर रहे हैं। कूरेभार में बना डायवर्जन श्रद्धालु व स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।  दिन-रात अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग जाम रहने से जिले के दो अन्य हाईवे पर भी भीड़ का दबाव बढ़ गया है। तीनों हाईवे मंगलवार रात से लेकर बुधवार शाम तक जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन


प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर छह किमी और सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर करीब 12 किमी तक लंबा जाम लगा रहा। वाहनों के गलत लेन में घुसने से जाम की समस्या और बढ़ गई। जिससे हजारों श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे के दोमुहा के पास सुबह सात बजे अयोध्या हाईवे को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर बैरियर लगाकर बंद किए जाने से जाम की स्थिति और भी खराब हो गई। धीरे-धीरे लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर भदैंया से लेकर पयागीपुर तक करीब 12 किमी लंबा जाम लग गया। यही हाल प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर कूरेभार के पास रहा। भीड़ बढ़ने पर अयोध्या में वाहनों का प्रवेश मंगलवार रात से ही रोक दिया गया। जिससे यहां लगातार 16 घंटे तक छह किमी लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन

गुप्तारगंज से लेकर कूरेभार चौराहे तक चारों लेन पर जाम लगा रहा। जाम को कम करने के लिए वाहनों को हलियापुर, सेमरी व पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डायवर्ट कर दिया गया। इस कारण मुजेश टोल प्लाजा के पास दोनों तरफ से दिन भर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें