फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपों से जगमग धरती, आतिशबाजी से आसमान

Sun, 30 Oct 2016 06:28 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
आतिशबाजी के साथ खूब की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली का त्यौहार रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा शहर जगमगा उठा। बच्चों के साथ ही बड़ों ने भी आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। देर रात तक कल-कारखानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लोगों ने माता लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना की। बाजारों में दिन भर मिठाई, लाई-चूरा, फूलमाला व आतिशबाजी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन



जिले के शहरी व ग्रामीणांचल में प्रकाश पर्व दीपावली रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व पर व्यापारियों ने जहां व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया, वहीं शहर की हर गली-मोहल्लेे में स्थित मकान रंग-बिरंगी विद्युत झालरों की रोशनी से जगमगा उठे। खरीदारों की भारी भीड़ चौक, बस अड्डा आदि सडक़ों पर देखी गई। दियाली, लाई-चूरा, खील व मिष्ठान की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों का तांता लगा रहा।

शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में एक लाइन से पटाखे की दुकाने सजाई गई हैं। रविवार को दिन भर आतिशबाजी के दुकानदारों को सिर उठाने की भी फुर्सत नहीं मिली। दुकानदारों ने जमकर कमाई की। बच्चे दिन भर पटाखे दागते रहे। शाम ढलते ही शहर की रौनक में चार चांद लग गए। आतिश से पूरा शहर गूंज उठा। पटाखे छोडने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। शाम को आकर्षक परिधानों में सजी महिलाओं व बच्चों ने मंदिरों में दीप जलाकर पर्व की शुरुआत की। इस दौरान गोमती नदी पर सीताकुंड घाट में लोगों ने दीप दान कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन


रात में व्यापारिक प्रतिष्ठानों, कल-कारखानों के साथ ही प्रत्येक घरों में मां-लक्ष्मी व गणेश भगवान का पूजन शुरू हुआ। माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए लोगों ने विधि-विधान व पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच पूजन-अनुष्ठान भी किया। धन-संपदा व कुबेर की पूजा कर लोगों ने यश व वैभव की कामना की। ग्रामीणांचल में भी दीपावली पर्व खुशियों व उत्साह के बीच धूमधाम से मनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें