फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम और तहसीलदारों से मांगा जवाब

Sat, 29 Oct 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्राप्त फॉर्मों की ऑनलाइन फीडिंग की प्रगति खराब होने पर डीएम ने जिम्मेदारों से जवाब तलब किया है। डीएम ने सभी को सात दिन में प्राप्त आवेदनों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन फीडिंग का काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए चुनाव आयोग को पत्र भेजने का अल्टीमेटम दिया गया है। राष्ट्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर इनदिनों विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चल रहा है।

डीएम ने बीते दिनों सभी को अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों की तत्काल ऑनलाइन फीडिंग करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके प्राप्त फीडिंग की प्रगति संतोषजनक न मिलने पर जिला निर्वाचन अफसर/डीएम चंद्रकांत पांडेय ने सभी एसडीएम व तहसीलदार से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन


पत्र में डीएम ने सभी को लंबित समस्त आवेदनों को सात दिन में ऑनलाइन फीड करने का निर्देश दिया है। आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी को पत्र प्रेषित करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें