फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: श्रेष्ठा परीक्षा में होनहारों ने बढ़ाया जिले का मान

Mon, 23 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारत सरकार की श्रेष्ठा (स्कीम फॉर रेजिडेंशियल एजुकेशन फॉर स्टूडेंट्स इन हाई क्लासेज इन टार्गेटेड एरियाज) परीक्षा में जिले के तीन होनहारों ने बाजी मारी है। योजना के तहत एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणी के बच्चों को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में फ्री में पढ़ने और हॉस्टल की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन

जिले के बल्दीराय के कंपोेजिट विद्यालय पांडेयपुर के मोहित ने श्रेष्ठा परीक्षा 2025 में आल इंडिया रैंक 304 प्राप्त किया है। इसी स्कूल में पढ़ने वाले आदर्श ने ऑल इंडिया रैंक 2783 प्राप्त की है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार वर्मा, रमाकांत यादव, रामजीत, अर्जुन, सुजीत, मनोज, किरन, सविता रानी आदि ने बच्चों के सफल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रतापपुर कमैचा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय साढ़ापुर में पढ़ने वाले कार्तिक ने ऑल इंडिया रैंक 1606 अर्जित किया है। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार सिंह सहित शिक्षकों ने कार्तिक को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें