सुल्तानपुर। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड धारकों में गेहूं व चावल का वितरण जिले में शुक्रवार से शुरू होगा। राशन वितरण 10 जुलाई तक किया जाएगा। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 14 किग्रा गेहूं व 21 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा) व त्रैमास अप्रैल, मई व जून के सापेक्ष तीन किग्रा चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से दी जाएगी।
पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को उनके कार्ड से संबद्ध प्रत्येक यूनिट पर दो किग्रा गेहूं व तीन किग्रा चावल (कुल पांच किग्रा) दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने बताया कि जिन्हें आधार प्रमाणीकरण से राशन नहीं मिल पा रहा है, वह मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन से राशन ले सकते हैं।