दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। रिहायकपुर गांव में बुधवार की देरशाम मोटर की बाइंडिंग चेक करते समय करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। सांभरपुर निवासी दीपक कुमार वर्मा उर्फ भोंदू (32) रिहायकपुर गांव में बिजली के सामानों के मरम्मत का कार्य करता था।
बुधवार देर शाम दीपक अपनी दुकान पर मोटर बाइंडिंग का काम कर रहा था। तभी करंट लगने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रीमा, पुत्र अंबेश, अक्षांश सदमे में हैं। दोस्तपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)