फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हैंडबाॅल, फुटबॉल व हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल 26 को

Mon, 25 Aug 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से जिले के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल 26 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर हैंडबाॅल, फुटबॉल व पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर पुरुष सीनियर वर्ग हॉकी के लिए खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।
विज्ञापन

हैंडबाॅल और हॉकी के चयनित खिलाड़ी 27 को क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या में ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। वहां पर फुटबॉल का ट्रायल 28 अगस्त को होगा। हैंडबाॅल की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता एक से चार सितंबर तक बाराबंकी में आयोजित होगी। हॉकी प्रतियोगिता 30 अगस्त से चार सितंबर तक वाराणसी में होगी।
फुटबॉल में मंडल से चयनित खिलाड़ी 31 अगस्त से सात सितंबर तक पीलीभीत में अपना खेल कौशल दिखाएंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि जिले में चयन के लिए खिलाड़ी आधार, निवास और दो पासपोर्ट आकार की फोटो के साथ ट्रायल में हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें