सुल्तानपुर। शहर के तिकोनिया पार्क स्थित मौनी मंदिर में रविवार को जागृत ब्राह्मण समाज की बैठक हुई। इसमें आगामी पांच सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और जिलाध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष रूपेश शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश संरक्षक सत्यनारायण पांडेय, प्रदेश संरक्षक लालजी शुक्ल व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में चार जगह पांच सितंबर को मतदान कराया जाएगा। जिसमें सुल्तानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और लखनऊ शामिल है। 1250 ब्राह्मण प्रतिनिधि अपने प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगे।
सुल्तानपुर में 500 प्रतिनिधि, लखनऊ में 350, प्रयागराज में 250 और वाराणसी में 150 प्रतिनिधि अपने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, आशीष पाठक, विजय प्रकाश मिश्र, राम प्रसाद तिवारी, राम शिरोमणि मिश्र, लल्लू मिश्र, रमेश शर्मा, सुरेश शर्मा समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।