फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही हत्याकांड के आरोपी को कोरोना होने से 48 घंटे के लिए दीवानी न्यायालय सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आबकारी सिपाही हत्याकांड में एक आरोपी के कोरोना पॉजिटिव होने से दीवानी न्यायालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी को कोरोना होने से कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार से दो दिन दीवानी न्यायालय परिसर की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

आबकारी सिपाही सुनील यादव हत्याकांड के आरोपी लवकुश मिश्र को पुलिस ने बृहस्पतिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। आरोपी को कस्टडी रिमांड पर देने के मुद्दे पर सुनवाई हुई थी। सीजेएम हरीश कुमार ने आरोपी को शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पुुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया था। पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई होने के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
जेल में आरोपी का एंटीजन टेस्ट होने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जेल प्रशासन ने आरोपी को इलाज के लिए केएनआईटी कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया है। आरोपी को कोरोना होने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मचा हुआ है। सीजेएम ने जिला जज को पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को दीवानी न्यायालय 48 घंटे के लिए सील करने का आदेश दिया है। जिला जज ने डीएम, सीएमओ व अधिशासी अधिकारी को आदेश दिया है कि वे संपूर्ण न्यायालय परिसर का सैनिटाइजेशन कराएं। जिला जज ने पिछले तीन सिंतबर से पांच दिन पूर्व तक आरोपी के संपर्क में आए लोगों को निर्देश दिया कि वे स्वयं को होम कोरंटाइन कर इसकी सूचना दें।
कोरोना से बचाव में सहयोग करें अधिवक्ता : बार अध्यक्ष
बार एसोसिएशन अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने वकीलों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचाव के लिए सभी लोगों को सहयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें