फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तालाब में मिला युवक का शव

Tue, 30 Sep 2025 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज के भटगवां सगरा तालाब में रविवार रात जामों के पूरे गणेश चौबे नदियावां गांव निवासी विजय कुमार (27) का शव उतराता मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



भाई रामनरेश ने बताया कि विजय रविवार को बाइक से मोहनगंज के शंकरगंज गांव में बहन के घर गया था। वापसी में पंचर होने पर उसने हारीमऊ स्थित चचेरी बहन के घर बाइक खड़ी कर दी थी। इसके बाद दो दोस्तों के साथ बाइक से निकला, लेकिन रास्ते में ही उतर गया था। देर रात तक विजय घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई।


सोमवार सुबह छोटे भाई बृजेश ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो देखा, तब पता चला कि विजय का शव भटगवां तालाब में पड़ा है। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। विजय की मौत की सूचना मिलते ही मां दुरपता बेसुध हो गईं। पिता रामलाल का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई रामनरेश, बृजेश और राजू गमगीन हैं। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें