फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: आंधी-पानी से शहर व ग्रामीण अंचल की आपूर्ति बेपटरी

Fri, 11 Apr 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
दूबेपुर क्षेत्र में बिजली के फॉल्ट को दुरुस्त करते कर्मचारी। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। तेज आंधी व बरसात के बीच बृहस्पतिवार सुबह से शहर और ग्रामीण अंचल की बिजली गुल हो गई। चार घंटे तक पूरे जिले की आपूर्ति बंद रही। शहर में कई मोहल्लों में तार पर डाल गिरने से बिजली गुल हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद शहरी क्षेत्र की चार घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। ग्रामीण अंचल में कई जगहों पर बिजली कर्मी देर शाम तक फॉल्ट दुरुस्त करने में लगे रहे।
विज्ञापन



शहर में केएनआई, दरियापुर, डाकखाना व ट्रांसपोर्टनगर बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति की जाती है। डाकखाना उपकेंद्र के कुछ स्थानों पर लाइन की मरम्मत के लिए सुबह 8:10 बजे शट डाउन लिया गया था। इसी बीच 10:15 बजे से तेज आंधी व बारिश लगा तो आपूर्ति शुरू नहीं की गई। पयागीपुर, सब्जीमंडी, बढैयावीर आदि मोहल्लों तार पर डाल गिर गई। अपरान्ह 2:15 बजे किसी तरह सप्लाई शुरू की गई। इस बीच आधे शहरवासियों को लगभग छह घंटे की बिजली कटौती झेलना पड़ी। उधर, ग्रामीण क्षेत्र के दोस्तपुर, मोतिगरपुर, जयसिंहपुर, भदैंया समेत अन्य जगहों पर पोल टूटने, लाइन में फाॅल्ट आने की वजह से शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

टूटे तार व खंभे, घंटों गुल रही बिजली

दूबेपुर (सुल्तानपुर)। आंधी-पानी की वजह से पेड़ व उनकी डालियां गिरने से बिजली के तार व खंभे टूट गए। बिजली कर्मियों ने घंटों मशक्कत कर शाम पांच बजे तक अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन


टीपीनगर उपकेंद्र क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में पुलिस चौकी के पास एचटी लाइन पर डाल गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गया था। नारायनपुर, अहिमाने व अमहट में 11 हजार वोल्ट लाइन में खामी से घंटों आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को रात में एक बजे तेज हवाएं चलने से टीपीनगर उपकेंद्र की 33 हजार इनकमिंग लाइन की आपूर्ति एक घंटे तक प्रभावित रही। कांशीराम फीडर की बिजली सुबह आठ बजे तक गुल रही, जिससे क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
बिजली बहाल करने जुटे रहे कर्मी
आंधी के साथ तेज बरसात के चलते बृहस्पतिवार को सुबह 10:15 बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कई जगह फाल्ट आ गया। पानी बंद होते ही कर्मी बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुट गए। हालांकि इस दौरान फाल्ट ठीक करने में समय लगा। 2:15 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

- पवन कुमार गुप्ता, अधिशासी अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें