फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख क्रॉसिंगों पर यातायात बाधित

Tue, 15 Mar 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की दो प्रमुख क्रॉसिंगों पर तीन दिनों से पटरियां बिछाने का कार्य किया जा रहा है। लखनऊ नाका क्रॉसिंग पर पटरियां बिछा दी गई हैं लेकिन अन्य सेक्शन की टेस्टिंग के कारण कुड़वार नाका क्रॉसिंग पर अभी पटरियां नहीं बिछ सकी हैं। कार्य की मौजूदा स्थिति से रोड ब्लॉक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे विभाग की ओर से शहर की दो प्रमुख क्रॉसिंगों पर रेल पथ दोहरीकरण के चलते नई पटरियां बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए तीन दिनों से कुड़वार नाका और लखनऊ नाका क्रॉसिंग पर रोड ब्लॉक रेलवे विभाग की ओर से लिया गया है।

लखनऊ नाका क्रॉसिंग पर पटरियां बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन अभी कुड़वार नाका क्रॉसिंग पर पटरियां नहीं बिछाई जा सकी हैं। इन क्रॉसिंगों से रोजाना करीब तीन लाख की आबादी आवागमन करती है। तीन दिनों से चल रहे रोड ब्लॉक से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। विभाग की ओर से धीमी गति से पटरियां बिछाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन मार्गों पर तीसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो सका। चार पहिया वाहन चालकों को रास्ता बदलकर जिला मुख्यालय की लंबी दूरी तय करनी पड़ी। दो पहिया व पैदल जाने वाले लोग किसी तरह से क्रॉसिंग को पार कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।  

रेलवे निर्माण विभाग के अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि केबल व अन्य सेक्शन पर कार्य चल रहा है। इन कार्यों को पूरा करने के साथ-साथ टेस्टिंग भी की जा रही है। अभी पटरियां बिछाने में समय लगेगा। बुधवार को भी क्रॉसिंग बंद रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें