फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव दफनाने को लेकर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के घासीगंज में मंगलवार की सुबह एक दलित बुजुर्ग के शव को दफनाने को लेकर विवाद हो गया। परिवारीजन जिस स्थान पर बुजुर्ग का शव दफनाना चाहते थे, उस स्थान को एक ग्रामीण ने अपनी बताते हुए मना कर दिया। वहीं, दलितों का कहना था कि वे इसी स्थान पर शव दफनाते चले आ रहे हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गभड़िया चौकी इंचार्ज ने स्थिति संभाली। चौकी इंचार्ज ने लेखपाल और कानूनगो को मौके पर बुलाकर कब्रिस्तान को चिह्नित कराते हुए शव वहां दफनाने को कहा।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के घासीगंज निवासी मुरली (65) की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मुरली के शव को लेकर परिवारीजन एक भूखंड पर पहुंच गए। इसकी सूचना भूस्वामी को मिली तो उसने मौके पर पहुंचकर शव दफनाने से मना कर दिया। साथ ही इसकी सूचना भूस्वामी ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गभड़िया चौकी इंचार्ज रामप्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसआई ने लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दलितों का कब्रिस्तान अलग है।
एसआई ने शव दफनाने से मना करते हुए तत्काल लेखपाल और कानूनगो को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे लेखपाल और कानूनगो ने दलितों के कब्रिस्तान की पैमाइश की। एसआई ने बताया कि राजस्व टीम ने कब्रिस्तान को अलग कर दिया है। कब्रिस्तान तक जाने के लिए 10 फिट का रास्ता भी है। लोगों को समझाया कि वे कब्रिस्तान में ही शव दफनाएं। उसके बाद विवाद शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें