फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था
विज्ञापन

अमेठी। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में इन दिनों खेती-किसानी का कार्य जोरों पर है। किसानों के धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित होने से सरकारी व निजी विद्युत नलकूप पूरी तरह बंद हैं।
विज्ञापन

इसके चलते खेतों की भराई का कार्य नहीं हो पा रहा है। हालात यह है कि दिन रात के बीच बमुश्किल छह से आठ घंटे की विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोग रतजगा करने को मजबूर हैं।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विधायक गरिमा सिंह ने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त किए जाने को लेकर पत्र भी लिखा था। बावजूद इसके विभाग की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है।
किसान नेता प्रमोद मिश्र, बच्चा शुक्ल, सतेंद्र तिवारी, कृपा शंकर तिवारी, त्रियुगी नारायण, राम कुमार का कहना है कि इस समय धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में अंधाधुंध विद्युत कटौती की जा रही है।
रोस्टर पूरी तरह धराशायी है। शिकायत के बावजूद कोई सुनने वाला नहीं है। यह हालात क्षेत्र स्थित सभी विद्युत उपकेंद्रों के हैं। इस संबंध में जेई अतुल सोनी ने बताया कि पहली बारिश होने के बाद सभी उपकेंद्रों पर फॉल्ट की समस्याएं ज्यादा बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

कहीं इंसुलेटर में खराबी तो कहीं अन्य उपकरणों में दिक्कत आ गई। इसके साथ ही लाइन के समीप पेड़ों की डालों की कटिंग नहीं होने से फॉल्ट की समस्या आ रही है। इसकी वजह से आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है। मौसम साफ होते ही खामियों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें