सुल्तानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के देवलपुर में बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी का सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप आयोजित हुआ। जिसमें पार्टी की नीतियों,उपलब्धियों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी व पूर्व मंत्री जियालाल त्यागी ने कहा कि बसपा ही देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने कभी झूठा घोषणा पत्र जारी नहीं किया। विशिष्ट अतिथि प्रेम मोहन त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में आए दिन अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार मौन है। इस मौके पर मंडल प्रभारी आरके बौद्ध, सहामत अली, सत्यदेव गौतम, हंसराज भारती, मंगल प्रसाद, चंद्रशेखर, संदीप कुमार, शिव प्रसाद, अयोध्या प्रसाद, प्रभु नाथ, अजय कुमार, कुलदीप कोरी, कंधई प्रसाद, राजू समेत आदि मौजूद रहे।