सुल्तानपुर। मध्यांचल वितरण निगम के निदेशक कॉमर्शियल योगेश कुमार ने शुक्रवार को शहर में विद्युत बकाया वसूली के चल रहे कार्य का जायजा लिया। दोपहर को पहुंचे निदेशक ने सब्जीमंडी व शाहगंज चौराहा क्षेत्र में उपभोक्ताओं के बिलों का उनके घरों पर पहुंचकर जायजा लिया।
सब्जीमंडी में दो व शाहगंज चौराहे पर एक उपभोक्ता के यहां बकाया मिलने पर उन्होंने तीनों कनेक्शन कटवा दिया। वितरण निगम खंड प्रथम के कार्यालय का जायजा लिया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय में इंजीनियरों के साथ बैठक की। बैठक में शत-प्रतिशत विद्युत बिलों की वसूली का निर्देश दिया। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता एके सिंह, एक्सईएन प्रथम पवन कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।