फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में भी डायरिया ने पांव पसारे

Sun, 14 May 2017 10:16 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
गर्मी से फैल रही बीमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मई की शुरुआत से ही बढ़ी उमस भरी गर्मी तथा धूप के चलते अमेठी में भी डायरिया का प्रकोप बढ़ गया है। आलम यह है कि जिले की तकरीबन सभी सीएचसी व पीएचसी में सुबह से डायरिया पीड़ित मरीजों की लाइन लग जाती है। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश मरीजों को भर्ती करके उनका इलाज करना पड़ता है। इतना ही नहीं अकेले जिला मुख्यालय स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 25-30 मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के साथ अन्य अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या देख सतर्क सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने सभी अस्पताल अधीक्षकों को आदेश जारी कर एक वार्ड आरक्षित रखने के साथ ही दवाएं व अन्य संसाधनों को दुरुस्त रखने का आदेश दिया है।

रविवार को जिला अस्पताल में पूरे धनई मिश्र पठानपुर निवासी आशुतोष, टिकरिया निवासी कृष्ण कुमार, बृजलाल पंडित पुरवा निवासी शकील, रोंहसी बुजुर्ग निवासी रामचंदर, असैदापुर गांव निवास प्रिया तिवारी, चौक बाजार निवासी हाजिरा तथा मान सिंह का पुरवा निवासी आयुष डायरिया से पीड़ित होकर जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक सभी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें