फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली की सफलता मील का पत्थर : मनोज मुंतशिर

Sun, 14 May 2017 10:14 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
मनोज मुंतशिर की प्रेस मीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलाकार सम्मान का हकदार होता है। इससे कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है। अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। ये बातें बॉलीवुड के गीतकार मनोज मुंतशिर ने कहीं। वे शनिवार देर शाम स्थानीय निरीक्षण भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही यश भारती सम्मान की समीक्षा पर कहा कि मेरे जैसे कई कलाकार इसके वाजिब हकदार हैं।
विज्ञापन


जो भी कलाकार यश भारती पुरस्कार के मानकों पर खरा उतरता हो, उसे इस सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे कभी भी सफलता के लिए घटिया और ओछे किस्म के गाने नहीं लिखेंगे। यह अमेठी के लोगों से उनकी कलम का वादा है। मनोज ने पहली बार गीत के साथ बाहुबली के डायलॉग भी लिखे हैं। बाहुबली फिल्म की अपार सफलता मेरे लिए मील का पत्थर सरीखा है। मनोज ने कहा कि अमेठी मेरे परिवार जैसा है।
विज्ञापन


परिवार के साथ खुशियां बाटंने का अलग ही मजा होता है।  एक सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें