लंभुआ के बूधापुर मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल खत्म होने से पसरा सन्नाटा।
लंभुआ। नगर पंचायत क्षेत्र में मौजूद तीन में से दो पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया है। बूधापुर मोड़ पर मौजूद पेट्रोल पंप पर बुधवार को लोगों को डीजल-पेट्रोल नहीं मिला। बेदूपारा मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप पर भी लोगों को पेट्रोल व डीजल लोगों को नहीं मिल सका। एक पंप कर्मी ने नाम न प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए बताया कि बीती रात काफी संख्या में स्थानीय लोग डिब्बे में डीजल-पेट्रोल भर कर ले गए। उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। (संवाद)
एसडीएम व सीओ ने की जांच
मोतिगरपुर। एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह व सीओ जयसिंहपुर आर. के. चतुर्वेदी ने बुधवार को प्रमुख पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि पेट्रोलियम पदार्थ की समस्या नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)