फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ...क्या सुल्तानपुर की जनता से रूठ गईं मेनका

Thu, 06 Jun 2024 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पूर्व सांसद मेनका गांधी। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संसदीय क्षेत्र की जनता सांसद मेनका गांधी को माताजी कहकर संबोधित करती थी। सांसद का भी दावा था कि वे क्षेत्र की जनता के प्रति वही भाव रखती हैं जो एक मां रखती है। किंतु हार ने शायद उनका दिल तोड़ दिया है। वे सुल्तानपुर से शायद नाराज भी हैं। इसीलिए मतदान के बाद से न तो वे सुल्तानपुर लौटी हैं और न ही वोट देने वाली चार लाख से अधिक की जनता का उन्होंने आभार ही जताया है।
विज्ञापन



सुल्तानपुर जिले से मेनका गांधी के परिवार का पुराना रिश्ता है। कभी उनके पति संजय गांधी जिले की अमेठी सीट से चुनाव जीतते थे। राजनीति में आने के बाद से वरुण गांधी भी सुल्तानपुर आते-जाते रहे हैं और इस चुनाव में भी उन्होंने कहा कि यहां की माटी से उन्हें पिता की खुशबू मिलती है। किंतु चुनाव हारने के बाद से अभी तक मां-बेटे किसी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एक ओर जहां अमेठी सीट से करारी मात खाने के बाद पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने जनता का आभार जताया तो वहीं मेनका गांधी ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। उनके एक्स एकाउंट पर भी इस तरह की कोई पोस्ट नहीं डाली गई है।
विज्ञापन


ऐसे में माना जा रहा है कि वे कुछ खिन्न जरूर हैं। हालांकि उनके प्रतिनिधि रणजीत कुमार कहते हैं कि जनता का निर्णय है, इसमें नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी मेनका गांधी से बात भी नहीं हुई है। किंतु नाराजगी कोई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें