मोतिगरपुर के दियरा घाट पर गोमती आरती करते विधायक राज प्रसाद उपाध्याय व अन्य श्रद्धालु।
मोतिगरपुर। श्रीराम जानकी मंदिर स्थित दियरा राजघाट पर मंगलवार शाम लक्ष्य सेवा समर्पण फाउंडेशन और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गोमती आरती का आयोजन हुआ। इसका संचालन सामाजिक वानिकी वन प्रभाग ने किया। श्रद्धालुओं के जलाए दीयों से गोमती नदी का घाट जगमग हो गया।
सभी ने गोमती सहित गंगा की अन्य सहायक नदियों की स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने का संकल्प लिया। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि नदियां हमारे जीवन का आधार हैं। डीएफओ अमित सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। इसके पूर्व इंटर कॉलेज दियरा में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को सदर विधायक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार जयसिंहपुर रूबी यादव, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह, बीडीओ निशा तिवारी, सौरभ मिश्र, अनमोल अग्रहरि, महोबा शुक्ला, बीट प्रभारी विभात्स सिंह, दैनिक वाचर धर्मेंद्र सिंह, अखिलेश, उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।