फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर डंप पड़ा 8,366.2 एमटी धान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के विभिन्न क्रय केंद्रों पर 8,366.2 एमटी धान डंप पड़ा है। क्रय केंद्रों से धान की ढुलाई न होने के पीछे मिलर्स की लापरवाही उजागर हो रही है। खरीद एजेंसियों ने लक्ष्य के सापेक्ष 127.94 फीसदी धान की खरीद कर डाली है। 67 फीसदी की दर से सीएमआर (कस्टम मिल्स राइस) 54,400.12 एमटी होता है। इसके सापेक्ष राइस मिलर्स ने केंद्रीय पूल में 35,083.50 एमटी सीएमआर दिया है, जो 64 फीसदी होता है। अभी भी 19,471.57 एमटी सीएमआर बकाया है।
विज्ञापन

किसानों के धान की खरीद करने के लिए जिले में 52 क्रय केंद्र खोले गए हैं। खरीद का जिम्मा विपणन विभाग, एफसीआई, पीसीएफ, नैफेड व मंडी समिति को सौंपा गया है। धान खरीद के लिए विपणन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस बार 70,000 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खरीद एजेंसियों ने लक्ष्य के सापेक्ष 89,560.42 एमटी धान की खरीद कर डाली है। यह लक्ष्य के सापेक्ष 127.94 फीसदी है। क्रय केंद्रों पर किसानों से खरीदा गया 81,194.20 एमटी धान की डिलीवरी मिलर्स की जा चुकी है। 8,366.2 एमटी धान क्रय केंद्रों पर डंप पड़ा हुआ है। इसके पीछे मिलर्स की लापरवाही उजागर हो रही है। 67 फीसदी की दर से सीएमआर (कस्टम मिल्स राइस) 54,400.12 एमटी होता है। इसके सापेक्ष राइस मिलर्स ने केंद्रीय पूल में 35,083.50 एमटी सीएमआर दिया है, जो 64 फीसदी होता है। अभी भी 19,471.57 एमटी सीएमआर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें