फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दुर्गापूजा में श्रद्धालुओं को मिलेगी निशुल्क चिकित्सा सुविधा

Fri, 23 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए डॉ. ओम प्रकाश त्रिपाठी फाउंडेशन ने बुधवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर शुरू किया। शाहगंज चौराहे के पास मुख्य शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने किया।
विज्ञापन

शिविर मूर्ति विसर्जन तक चलेगा। मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड प्रेशर और बुखार की जांच के साथ जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। भीड़ और बदलते मौसम के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए शिविर में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को प्राथमिकता दी जा रही है। फाउंडेशन के शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2006 से दुर्गापूजा के दौरान लगातार यह सेवा दी जा रही है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मनीषा पांडेय, अधिवक्ता अतुल शुक्ला, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजेश तिवारी, प्रमोद कुमार पांडेय, संतोष कुमार पांडेय, भाजपा मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी, भाजपा नेता अरुण द्विवेदी, धर्मेंद्र द्विवेदी, दिनेश चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें