फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गंगा दशहरा पर गोमती नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Wed, 24 Jun 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ के धोपाप धाम ​स्थित गोमती नदी में आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
लंभुआ। धोपाप में बुधवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। करीब एक माह बाद यह दूसरा अवसर है, जब स्नान पर्व पर लोग इतनी संख्या में जुटे। श्रद्धालुओं ने गोमती नदी में डुबकी लगाई और श्रीराम जानकी मंदिर में पूजन किया।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष गंगा दशहरा पर धोपाप में बड़ा मेला लगता है। इस वर्ष 25 मई को गंगा दशहरा पर्व पर भीड़ जुटी थी। पुलिस और एसडीआरएफ के जवान सुरक्षा में तैनात थे। कादीपुर, चांदा और लंभुआ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गोमती नदी तट पर पहुंचे। अमेठी से आए जय कुमार ने पंचांग देखकर स्नान के लिए आने की बात कही। फूलपुर से सुशील कुमार ने भी इसी बात की पुष्टि की। स्थानीय लोगों ने भीड़ देखकर अपनी दुकानें भी लगा लीं।
शाहगढ़ के प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर और सखौली के रणजीत शुक्ल ने बताया कि यह पहली बार है, जब स्नान पर्व पर दो बार भीड़ जुटी। कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इस कारण पुलिस सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए थे। सीओ ऋतिक कपूर को सूचना मिली और पुलिस बल सुरक्षा के लिए धोपाप पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें