सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष के अवसर पर 23 जून से 6 जुलाई तक विशेष अभियान चलाएगी। इसके लिए बुधवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी की ओर से डॉ. मुखर्जी के 125वें जयंती वर्ष पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। एक जुलाई को कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जबकि 6 जुलाई को बूथ स्तर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में स्थानीय निकायों में किसी चौराहे, सड़क, पार्क अथवा उद्यान का नामकरण डॉ. मुखर्जी के नाम पर कराने का प्रयास किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को दृष्टिगत रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने किया। इस मौके पर विजय त्रिपाठी, डॉ. प्रीति प्रकाश, आनंद द्विवेदी, विजय सिंह रघुवंशी, राजेंद्र वर्मा, रामेंद्र प्रताप सिंह, आलोक आर्य, धर्मेंद्र कुमार, रेखा निषाद, दिनेश चौरसिया मौजूद रहे।