लंभुआ (सुल्तानपुर)। भोपाल में चल रहे चार दिवसीय 66वें नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स में जिले के छात्र व अमेठी निवासी देवेंद्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सर्वोदय इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र देवेन्द्र ने शाटपुट प्रतियोगिता में कई प्रदेश के पीछे छोड़कर खिताब हासिल किया है। विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
छह जून से मध्य प्रदेश के भोपाल में नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स का आयोजन किया गया है, जिसमें कई प्रदेश के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रधानाचार्य डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि देवेंद्र के लौटने के बाद उसे सम्मानित किया जाएगा।