फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 24.83 करोड़ से ग्राम पंचायतों में कराए जाएंगे विकास कार्य

Mon, 30 Sep 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। ग्राम पंचायतों में 24.83 करोड़ से विभिन्न विकास कार्य कराए जा सकेंगे। केंद्रीय वित्त आयोग ने चालू वित्तीय वर्ष की पहली किस्त की दोनों मदों की धनराशि ग्राम पंचायतों के खातों में भेज दी है। धनराशि पहुंचने पर पंचायतराज विभाग ने कार्ययोजना में शामिल कार्यों को कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त आयोग ने इसके पहले पहली किस्त की अनटाइड फंड की करीब 16.55 करोड़ धनराशि आठ अगस्त को भेजी थी। इसमें सिर्फ स्वच्छता, पेयजल जैसे कार्य कराने का निर्देश था। लेकिन पिछले दिनों केंद्रीय वित्त आयोग ने पहली किस्त की टाइड फंड को भेज दिया है। टाइड की 24.80 करोड़ की राशि जिले के 979 ग्राम पंचायताें को सीधे उनके खाते में भेजी गई है। साथ ही इसकी सूचना पंचायतराज विभाग को दे दी गई है।
धनराशि से नए कार्य के साथ ही नाली, भवनों, सड़कों की मरम्मत आदि के कार्य कराए जा सकेंगे। नया वित्त वर्ष शुरू होने के करीब पांच माह बाद धनराशि मिलने से ग्राम पंचायताें का इंतजार खत्म हो गया है। अब ग्राम पंचायतों में रुके कार्य शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने ग्राम पंचायतों को कार्ययोजना में शामिल सभी प्रकार के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश दिया है। बताया कि राशि से पहले जरूरी कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें