फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विकास विभाग ने रैंक सुधारी तो प्रशासन की गिरी

Fri, 11 Apr 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मार्च में विकास विभाग ने अपनी रैंकिंग में और सुधार किया तो प्रशासन की आईजीआरएस रैंक धराशायी हो गई। विकास को 18वीं तो प्रशासन को आईजीआरएस में 57 रैंक हासिल हुई है। पुलिस भी कुछ सुधार करते हुए 39वीं रैंक पर पहुंची है।
विज्ञापन

शासन ने मुख्यमंत्री डैश बोर्ड की मार्च की रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें विकास व पुलिस विभाग को कुछ राहत मिली है। प्रशासन की फरवरी की रैंकिंग प्रदेश में 51वीं आई थी। इस बार गिरकर 57 पर पहुंच गई। विकास विभाग की फरवरी में 38वीं रैंक आई थी। मार्च में विकास विभाग की रैंक 18 हो गई। पुलिस विभाग फरवरी में 71वीं रैंक पर पहुंच गया था। विभाग ने इसमें सुधार करते हुए मार्च में 39वीं रैंक हासिल कर ली है।
पुलिस विभाग की रैंकिंग में सबसे खराब प्रदर्शन शिवगढ़ थाने का रहा। इसे मार्च में 1056वीं रैंक मिली है। प्रशासन व पुलिस की रैंक में गिरावट के पीछे विभिन्न पोर्टलों पर आने वाली शिकायतों का समय पर शासन की गाइड लाइन के मुताबिक निस्तारण नहीं किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर विभागों ने इसमें सुधार किया। रैंकिंग को और बेहतर करने का प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें