फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रोक के बाद भी हाईवे पर चल रहा अवैध स्टैंड

Wed, 15 Oct 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट। शासन से रोक के बावजूद हाईवे पर अवैध स्टैंड का संचालन चल रहा है। शहर के अमहट चौराहे से प्रतिदिन 100 से अधिक अनधिकृत वाहन लखनऊ की सवारियां ढो रहे हैं। इससे परिवहन निगम को हर महीने लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसे लेकर कई बार प्राइवेट वाहन चालकों और रोडवेज कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हो चुकी है। इसके बावजूद अवैध स्टैंड का संचालन रोकने को लेकर परिवहन विभाग व प्रशासन के जिम्मेदार उदासीन बने हैं।
विज्ञापन

अवैध स्टैंड से संचालित डग्गामार वाहनों में सवारियां भी मानक से ज्यादा बैठाई जा रही है। जिन मार्गों पर इसका संचालन होता है, वहां रास्ते में कई पुलिस चौकियां भी हैं। अमहट चौराहे के पास ही पुलिस चौकी व एआरटीओ दफ्तर और रोडवेज वर्कशाॅप भी है। इसके बावजूद डग्गामार वाहनों की धरपकड़ को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होती है।
अमहट से लखनऊ के लिए और पयागीपुर चौराहे से 24 घंटे प्रतापगढ़ व जौनपुर के लिए डग्गामार वाहन सवारी ढोते रहते हैं। इनके साथ ही शहर के रोडवेज बस स्टैंड, पयागीपुर चौराहा, अमहट चौराहा, गोलाघाट, करौंदिया व मालगोदाम तिराहे पर भी डग्गामार वाहनों का वर्चस्व कायम है। एआरटीओ अलका शुक्ला ने बताया कि अनधिकृत वाहनों के खिलाफ नियमित अंतराल पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें