फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएम के निर्देश के बावजूद कई बूथों पर सूची लेकर नहीं पहुंचे बीएलओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए निर्देश के बाद भी शनिवार को कई बूथों पर बीएलओ विधानसभा मतदाता सूची लेकर नहीं पहुंचे। सूची व बीएलओ के नहीं पहुंचने से वंचित मतदाता उसे नहीं देख सके।
विज्ञापन

आयोग के आदेश पर जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सभी बूथों के बीएलओ को विधानसभा मतदाता सूची के साथ पहुंचने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कई बूथों पर न तो बीएलओ पहुंचे और न ही सूची पहुंच सकी। शहर के खैराबाद में नामित छह बीएलओ में सिर्फ एक ही पहुंचा। यही हाल शहर के बूथों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बूथों का रहा। सूची के अभाव में लोगों को वोटर लिस्ट में अपना नाम होने या नहीं होने की जानकारी नहीं मिल सकी। इसकी वजह से लोगों को निराश होना पड़ा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव शुक्ल ने कहा कि रविवार को भी अभियान चलाया जाएगा। बूथों के निरीक्षण में गैरहाजिर मिलने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें