सुल्तानपुर। रेलवे लोको यार्ड की वॉशिंग लाइन में रविवार की रात शंटिंग के समय मालगाड़ी का एक डिब्बा डिरेल हो गया। सूचना पर रेलवे अधिकारियों के प्रयास से डिरेल हुए डिब्बे को ट्रैक पर लाया गया।
लोको वॉशिंग लाइन में शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का एक खाली वैगन डिरेल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। रेलवे अधिकारियों के प्रयास से वैगन को दोबारा पटरी पर लाया गया।
हालांकि इससे रेल परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। स्टेशन अधीक्षक एलएल मीना ने बताया कि डिरेलमेंट की सूचना रविवार की रात मिली। रात में ही मालगाड़ी के डिब्बे को ट्रैक पर ला दिया गया।
वॉशिंग लाइन पर रविवार की रात मालगाड़ी के इंजन के डिरेल होने के मामले में सहायक मंडल अभियंता की संस्तुति पर लखनऊ मंडल मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसकी जांच रेलवे की मंडलीय टीम करेगी।