फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रशिक्षण की तैयारियों का पुलिस उप महानिरीक्षक ने लिया जायजा

Fri, 18 Sep 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पीटीएस में पुलिस उप महानिरीक्षक का स्वागत करते एसपी। स्रोत- पीटीएस   
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) देवरंजन वर्मा ने बुधवार शाम को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय सुल्तानपुर का दौरा किया। उन्होंने आगामी सीधी भर्ती के 400 उप निरीक्षकों के प्रशिक्षण संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए समीक्षा की। प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

इसमें कक्षाएं, बैरक, मेस, चिकित्सालय और मनोरंजन कक्ष शामिल हैं। पुस्तकालय, फिजियोथेरेपी कक्ष, साइबर एवं फॉरेंसिक लैब और कंप्यूटर लैब का भी निरीक्षण किया। परेड ग्राउंड की व्यवस्थाओं को भी परखा गया। फायरिंग सिमुलेटर और ड्राइविंग सिमुलेटर से संबंधित व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अच्छा वातावरण उपलब्ण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें