सुल्तानपुर। जिला महिला अस्पताल में 25 दिनों से रिक्त चल रहे एनेस्थेसिस्ट के पद पर तैनाती हो गई है। एडी अयोध्या के प्रयास से जिला महिला अस्पताल को एनेस्थे टिस्ट मिल गए हैं। अब जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन में दिक्कत नहीं होगी।
जिला महिला अस्पताल में 25 दिनों से एनेस्थेसिस्ट का पद खाली चल रहा था। जिला अस्पताल में तैनात एनेस्थेसिस्ट डॉ. आरके मिश्रा से ही जिला महिला अस्पताल का काम भी लिया जा रहा था। ऐसे में जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के ऑपरेशन में परेशानी होती थी। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके सोनकर लगातार एडी स्वास्थ्य अयोध्या से एनेस्थेसिस्ट की मांग कर रहे थे। एनेस्थेसिस्ट की कमी को गंभीरता से लेते हुए एडी स्वास्थ्य ने शनिवार को जिला महिला अस्पताल में डॉ. भारत भूषण की तैनाती कर दी। सीएमएस डॉ. वीके सोनकर ने बताया कि डॉ. भारत भूषण ने पद संभाल लिया है। (संवाद)