फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: हाईवे के गड्ढे भरने में जुटा विभाग, शुरू हुई मरम्मत

Fri, 27 Nov 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बदहाल सड़कों से आवागमन में परेशानी झेल रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। अमर उजाला के अभियान के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने हाईवे के गड्ढे भरने का काम शुरू करा दिया है। इसके लिए संबंधित कार्यदायी फर्मों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर बांसगांव से मोतिगरपुर तक 12 किलोमीटर हिस्से का 10 मीटर चौड़ाई में निर्माण कराया जा रहा है। चौड़ीकरण से पहले ही सड़क उखड़कर बदहाल हो गई थी। बड़े-बड़े गड्ढों में पीडब्ल्यूडी ने पत्थर की गिट्टियां भरकर छोड़ दी थीं। इसी तरह कटका से अयोध्या जिले की सीमा तक प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को परेशानी हो रही थी।
अमर उजाला ने 22 नवंबर से बदहाल सड़कों की समस्या पर अभियान शुरू किया था। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए। एनएचएआई ने प्रयागराज-अयोध्या और सुल्तानपुर-वाराणसी हाईवे पर, जबकि पीडब्ल्यूडी ने बांसगांव से मोतिगरपुर तक मरम्मत शुरू करा दी है। गड्ढों में तारकोल और छोटी गिट्टियां डालकर लेपन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को बरौंसा के आगे लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर काम जारी रहा। अब तक बजट का हवाला दे रहे विभागों ने नवीनीकरण का काम करने वाली फर्मों से ही गड्ढे भरवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण सड़कों की मरम्मत के लिए बजट का इंतजार
ग्रामीण सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी को अभी बजट का इंतजार है। विभाग ने इसके लिए सड़कों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत की ओर से 43 किलोमीटर मार्ग पर काम शुरू कराया गया है। बजट मिलने पर पीडब्ल्यूडी 449 किलोमीटर सड़कों की मरम्मत कराएगा।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र आर्या ने बताया कि राजमार्गों के गड्ढे संबंधित फर्म से भरवाए जा रहे हैं। ग्रामीण मार्गों की मरम्मत के लिए बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें