फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चार दिन बाद छाया घना कोहरा, रेंगते रहे वाहन

Thu, 01 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बुधवार सुबह घने कोहरे के बीच लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर रेंगते वाहन।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार को चार दिन बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने रहने से हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोपहर में मौसम साफ होने पर धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली। अधिकतम तापमान 18.0 व न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी। देर शाम से कोहरा पड़ना शुरू हो गया। बुधवार सुबह आठ बजे तक घने कोहरे से आवागमन पूरी तरह प्रभावित रहा। इस दौरान सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट जलाकर रेंगते हुए आगे बढ़ रहे थे। खेतों में काम करने वाले किसान भी ठंड के चलते घर में ही दुबके रहे। इन दिनों खेतों में गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलों की सिंचाई का काम जोरों पर चल रहा है। धूप निकलने के बाद दोपहर के समय लोगों ने घरों से बाजार की तरफ रुख किया।

सब्जी व तिलहनी फसलों पर संकट

जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से सब्जी व तिलहनी फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन के कृषि वैज्ञानिक डॉ. गौरव पांडेय ने बताया कि शीतलहर से आलू, मटर, सरसों, गोभी, टमाटर, बैंगन व सब्जियों में झुलसा रोग का प्रकोप बढ़ सकता है। तिलहनी फसलों में पत्तियां पीली पड़ने और फूल झड़ने की समस्या सामने आ सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसल में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई जरूर करें। संवाद
विज्ञापन



बेगमपुरा चार, सद्भावना पांच घंटे रही लेट, यात्री परेशान
सुल्तानपुर। मऊ से आनंदविहार जाने वाली मऊ-आनंदविहार अप एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। हावड़ा से जम्मूतवी तक जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से पहुंची। जोधपुर से वाराणसी जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। आनंद विहार से गाजीपुर जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस करीब तीन घंटे लेट रही। आनंदविहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस करीब पांच घंटे की देरी से पहुंची। जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने कहा कि कोहरा के चलते ट्रेनों का संचालन विलंब से रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें