फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कोहरे की चादर से ढका रहा आसमान

Fri, 10 Nov 2017 09:56 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
तापमान में गिरावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मौसम के करवट बदलने से कोहरे ने जिले में दस्तक दे दी है। शुक्रवार को सुबह के समय आसमान कोहरे की चादर से लिपटा रहा। कोहरे के असर से सुबह नौ बजे तक लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुई। तापमान में गिरावट आने से लोगों को रात और सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शनिवार को कोहरा व धुंध रहने और तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन


नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम में आर्द्रता(नमी) 100-57 फीसदी रही। उत्तरी-पछुआ हवा की गति 1.0 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें