फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से कुड़वार के युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक 10 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। कुड़वार के एक युवक की डेंगू से मौत होने का नया मामला प्रकाश में आया है। कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शीतला प्रसाद पुत्र बनवारी लाल बुखार से पीड़ित थे। परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो शीतला प्रसाद को केजीएमयू में जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई थी। चिकित्सक उनका उपचार कर रहे थे। पिछले मंगलवार को परिवारीजन उन्हें लेकर घर आ रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अब तक छह लोगों की डेंगू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेंगू के उपचार के लिए तैनात चिकित्सक डॉ. इंद्रसेन गौतम और ईएमओ डॉ. सुनील दूबे भी डेंगू की चपेट में हैं। दोनों का उपचार चल रहा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रभूषण नाथ त्रिपाठी ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए जिला अस्पताल में प्रबंधन वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही सीएचसी व पीएचसी पर सभी चिकित्सकों को अलर्ट किया गया है। लोगों को हिदायत दी गई है कि ड्यूटी पर हर हाल में मौजूद रहे। यदि किसी भी सीएचसी अथवा पीएचसी में चिकित्सक नदारद मिलेंगे तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें