फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: वार्ड में भर्ती डेंगू पीड़ित का चल रहा इलाज

Thu, 02 Oct 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्चों का इलाज करते बालरोग विशेषज्ञ। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव के कारण बुखार संग डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। एलाइजा जांच में पुष्टि होने के बाद गौरीगंज ब्लॉक की डेंगू पीड़ित एक किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अवकाश के बाद भी जिला अस्पताल में चली ओपीडी में 240 बुखार के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज करने संग सावधानी बरतने की सलाह दी।


जिला अस्पताल में बुधवार को चली ओपीडी में नए व पुराने मरीजों को मिलाकर 850 की ओपीडी हुई, जिसमें 240 मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे। इमरजेंसी में पहुंचे 40 मरीजों में से 10 की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लईक उज जमा और फिजिशियन डॉ. अमित यादव की ओपीडी में मरीजों की अधिक भीड़ रही। वहीं दो दिन पूर्व डेंगू एंटीजन जांच में पॉजिटिव मिली किशोरी को चिकित्सकों ने डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. अमित यादव ने बताया कि किशोरी की हालत में सुधार है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण जुकाम, बुखार व खांसी के मरीज बढ़े है। प्लेटलेट्स कम होने और डेंगू के मरीज बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने संग फुल आस्तीन के कपड़े पहनें। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें