फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका के डस्टबिन में मिले डेंगू के लार्वा

Sat, 15 Jul 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को साफ-सुथरा रखने के जिम्मेदार नगर पालिका परिषद गौरीगंज के कार्यालय की डस्टबिन में बड़ी संख्या में डेंगू के लार्वा पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण में लार्वा मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। लार्वा को आनन-फानन नष्ट कराने के बाद सर्वेक्षण टीम ने डस्टबिन के साथ ही कार्यालय के आसपास दवाओं का छिड़काव किया।      
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित संपूर्ण नगर पालिका परिषद को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदार नगर पालिका परिषद गौरीगंज का कार्यालय अपने को ही स्वच्छ रखने में नाकाम साबित हुआ है। सीएमओ के आदेश पर जिला मलेरिया अधिकारी भीखुल्लाह की अगुवाई में गठित लार्वा सर्वें टीम शुक्रवार शाम पालिका परिषद कार्यालय पहुंची।

टीम ने निरीक्षण शुरू ही किया था कि कार्यालय में मौजूद एक डस्टबिन में उसे बड़ी संख्या में डेंगू के लार्वा मिले। टीम ने इसकी जानकारी तत्काल सीएमओ व अन्य उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


जानकारी के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा गया। सीएमओ के निर्देश पर टीम ने मौके पर ही डेंगू के लार्वा को नष्ट करवाते हुए डस्टबिन के साथ ही कार्यालय परिसर में दवाओं का छिड़काव कराया।

नगर पालिका परिषद गौरीगंज के कार्यालय में डस्टबिन में डेंगू का लार्वा मिलने के मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को नोटिस जारी कर कार्यालय परिसर व आसपास नियमित साफ-सफाई कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें