फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्शीद की हत्या में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छह दिन पूर्व शहर के सिविल लाइन इलाके में पीट-पीटकर की गई खुर्शीद की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को सपा नेता ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाए जाने के साथ ही हत्या में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सपा नेता ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहा खुर्द गांव निवासी खुर्शीद उर्फ पप्पू की पिछले 22 जून को शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित पीडब्ल्यूडी में बंधक बनाकर पिटाई की गई थी। पिटाई के बाद खुर्शीद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दूसरे दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के भाई जहीर की तहरीर पर पीडब्ल्यूडी निवासी हिमांशु पांडेय के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेता व निवर्तमान लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मेराज अहमद घरहा खुर्द गांव पहुंचे और खुर्शीद के परिवारीजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन

सपा नेता ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाए जाने के साथ ही हत्या में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। सपा नेता ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजकर पूरे मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की मांग की है।
सपा नेता ने इससे संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर अशफाक अहमद, महमूद सुल्तान, इसरार अहमद, मजीद अहमद, अनीस अहमद, मेंहदी हसन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें